request for hindi content
मुझे नहीं पता मैं कैसे शुरुआत करूं या फिर आपको बताऊं कि मैं खुद इंग्लिश भाषा में कुछ भी सीखने में मुझे मुश्किलों का सामना करना पड़ता है , कुछ मेरे दोस्त हैं जो बहुत ही कम इंग्लिश जानते हैं मैंने उनको बताया कि देखो खान एकेडमी पर इंग्लिश में कितना अच्छा-अच्छा कंटेंट है हम यहां से कुछ भी सीख सकते हैं पर अफसोस कि हम इंग्लिश ज्यादा नहीं जानते ,जब मैंने खान एकेडमी को एक्सप्लोरर करना शुरू किया तब मैंने इतनी बेहतरीन कंटेंट( programming , math , science, growth mindset, learn to learn , grammar, economics , computing , ai and more ) देखा कि मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था पर मुझे एहसास हुआ कि सब कुछ यह स्किल इंग्लिश में है उस पल मानो मेरा दिल टूट गया और जीवन में पहली बार एक भारतीय और हिंदी मीडियम का स्टूडेंट्स होने का अफसोस हुआ , वे सब इंग्लिश एडल्ट्स कितनी गहरी नींद में है जिनके पास इतना कुछ सीखने को है पर फिर भी नहीं सीखते , हम (हिन्दी लर्नर )सीखना चाहते है पर सिख नहीं सकते ( हालांकि अब में इंग्लिश को इंप्रूव कर रहा हु पर इसमें काफी टाइम लगेगा , मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हु की आप पाइथन जैसी चीजों को हिंदी में भी सिखाए , आप सिखा सकते है इसलिए में आपसे निवेदन कर रहा हु , मैं lower मिडिल क्लास फैमिली से बिलोंग करता हु वरना मैं भी आपको कुछ मदद करता - Thanks SaL hope you understand . your lovely student - vinu
Bitte melden Sie sich an, um einen Kommentar zu hinterlassen.